कभी एहसास हो तो , याद कर लेना,
एक पल के लिये ही सही, दिल के पास कर लेना,
लिख दिया नाम तेरा उस पन्नें पर,
भरोसा ना हो तो पन्नें को देखकर इत्मिनान कर लेना,
हम आज भी तेरी याद में नगमें लिखा करते हैं,
यकीं न हो तो उस गुजरे लम्हे को याद कर लेना।
वक्त फिसल रहा है मुट्ठी से जैसे रेत हो,
अगर बच जाये कुछ मुट्ठी में, तो उसे संभाल लेना।
मैं जी लूंगा अकेला, अब मुझे आदत है,
मेरी इस आदत के लिये, तुम खुद से सवाल न करना।
कभी एहसास हो तो याद कर लेना,
एक पल के लिये ही सही, अपने दिल के पास कर लेना।
#Alfaz
Like my page for more.
www.facebook.com/mydreammylifes